फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालखाने से निकले 42 साल पुराने माल मुकदमाती

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थानों में दशकों के माल मुकदमाती रखे हैं। मालखाने का चार्ज हस्तांतरित न होने से नाराज डीआईजी के फरमान के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है। मंगलवार को नवाबाद थाने में माल मुकदमाती के मिलान के साथ उसे नवनिर्मित मालखाने में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हुई। इस दौरान मालखाने से 42 साल पुराने माल मुकदमाती भी निकले।
विज्ञापन

झांसी जोन के 19 थानों में पिछले कई सालों से मालखाने में रखे समानों का मिलान नहीं हुआ। इस वजह से कोई भी नया हेड मुहर्रिर मालखाने का चार्ज लेने को राजी नहीं होता। झांसी में नवाबाद, सीपरी बाजार, प्रेमनगर, बरुआसागर, शाहजहांपुर, गरौठा एवं गुरसराय थाने के मालखाने का चार्ज कई वर्ष से अटका हुआ है। नवाबाद थाने में पिछले करीब छह साल से मालखाने का मिलान ही नहीं हुआ। इससे यहां माल मकुदमाती का अंबार लगा है। थाने के भीतर के दो बड़े कमरे इन वस्तुओं से भरे हुए हैं। बदमाशों से पकड़े गए तमंचे, कारतूस, पुराने जमाने की राइफल, पिस्टल से लेकर कई कीमती वस्तुएं माल खाने में धूल फांक रही हैं। हजारों की इनकी संख्या होने से यह बड़े कमरे भी अब छोटे पड़ने लगे हैं। नवाबाद थाने में अलग नया मालखाना बनवाया गया। डीआईजी जोगेंद्र कुमार की सख्ती के बाद पुलिस महकमे ने अब जाकर यहां रखी वस्तुओं का मिलान शुरू कराया। मंगलवार को मिलान कराने के साथ ही नए मालखाने की भी शुरूआत हुई। मालखाना के भीतर वर्ष 1978 से माल मुकदमाती अभी तक रखे हुए हैं। इनके मामले के कोर्ट से न निपटने से यह वस्तुएं थाने में रखी है। आज दिन भर की मशक्कत करने के बाद भी सिर्फ वर्ष 1992 तक के माल मुकदमाती ही अंदर रखे जा सके। नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा का कहना है कि सभी माल मुकदमाती को नए मालखाने में शिफ्ट कराया जा रहा है।
तमंचे से लेकर एसी और वाशिंग मशीन तक
मालखाने के भीतर तमंचे से लेकर एससी, वाशिंग मशीन, टीवी, चाकू, स्लेट, कारतूस, पिस्टल, राइफल समेत सैकड़ों वस्तुएं रखी हुई हैं। मंगलवार को खोले गए मालखाने में यह सारी वस्तुएं बाहर निकलीं। इनमें अंग्रेजों के जमाने में इस्तेमाल होने वाली राइफल तक शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें