फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 14 रूटों पर जल्द दौड़ेंगी 42 सीटर रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जल्द ही बदहाल यातायात व्यवस्था से छुटकारा मिलेगा। परिवहन निगम ने बसों के संचालन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 14 रूटों पर 42 सीट की रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते दिनों परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अधिक से अधिक बसों के संचालन के निर्देश दिए थे। क्षेत्रीय परिवहन समिति में परमिट की स्वीकृति मिलने के बाद परमिट जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही बसें लेने की तैयारियां चल रही हैं। अब रोडवेज की बड़ी बसों के स्थान पर छोटी बसें चलाई जाएंगी। ये बसें 52 सीट के स्थान पर 42 वाली होंगी। इससे सवारियों की कमी के चलते बसों का संचालन नियमित हो सकेगा। साथ ही राजस्व की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

-
ललितपुर में मुख्यालय से ग्रामीण कस्बों तक 42 सीटर बसें चलेंगी। इससे राजस्व भी लक्ष्य के सापेक्ष आसानी से हासिल हो सकेगा।
- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें