फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मऊरानीपुर में 41वां मौन साधना वार्षिकोत्सव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। सुखनई नदी तट स्थित देवस्थान पर 41वां मौन साधना का विश्व एकता-सर्वधर्म एकता वार्षिकोत्सव महायज्ञ संपन्न हुआ। यह आयोजन पिछले 48 घंटों से लगातार चल रहा था। इसमें अलौकिक आध्यात्मिक योगसिद्धि और सिद्ध प्रदर्शन हुए।
सम्मेलन में देश के 17 प्रांतों और 173 राष्ट्रीय केंद्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कानपुर शहर प्रभारी प्रोफेसर जेपी ओझा ने इसका निर्देशन किया। राष्ट्रीय दलित प्रकोष्ठ प्रभारी साधक केसी आचार्य ने संचालन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे सैकड़ों शंखध्वनियों के वज्रघोष के साथ हुआ। यह आगे चलकर सर्वसिद्ध हवन महायज्ञ के रूप में बदल गया। मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक समाज प्रभारी डॉ. मुहम्मद हसन ने मौन साधना को ईमान मुस्लिम-मुकम्मिल करने का उपाय बताया। नई दिल्ली के हाफिज रहमान ने 15 मिनट की मौन साधना प्रार्थना का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा प्रांत संयोजक राव जतिन चौधरी ने यूरोप में 14 नए अंतरराष्ट्रीय मौन साधना केंद्र खोलने की सूची सौंपी। गुजरात प्रदेश प्रभारी अमित मोहन ने साइबर सेल के माध्यम से विश्वव्यापी मौन साधना जन-जागरण अभियान आरंभ किया। लखनऊ केंद्र संचालक मेजर हरिनाथ ने साधना प्रशिक्षण और असाध्य रोगों से मुक्ति का सेवा शिविर चलाया। अंतरराष्ट्रीय प्रचारक योग सिद्ध महाराज जयनारायण द्विवेदी ने मौन साधना साहित्य वितरण की जानकारी दी। स्थानीय साधना साथी समर्पण वियोगी ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से यहां अखंड शंखध्वनि वज्रघोष होता है। आयोजकों के अनुसार, यह द्विदिवसीय कार्यक्रम कल प्रातः तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें