फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सुखनई नदी में मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। शुक्रवार सुबह कोतवाली क्षेत्र की सुखनई नदी में 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान कांशीराम कॉलोनी निवासी सुरेश अहिरवार के रूप में हुई है। घटनास्थल पर अवैध कच्ची शराब के सेवन की चर्चा है, जिससे हादसे की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। मौत का असल कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें