फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने खाद की एक निजी दुकान को सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ओवररेटिंग करने पर खाद की दुकान सील
मोंठ। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने कस्बा में खाद की निजी दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान ओवर रेटिंग मिलने पर एक दुकान को सील कर दिया गया। एसडीएम अशोक कुमार चौधरी ने कस्बा की सहकारी समितियों के अलावा निजी खाद की दुकानों पर जाकर यूरिया खाद के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

कस्बा के जौरा रोड स्थित मै. पटेल इंटरप्राइजेज पर किसानों ने एसडीएम को बताया कि खाद 343 रुपये प्रति बोरी की दर से मिल रही है। दुकान पर मौजूद किसान सरदार सिंह, हरपाल सिंह निवासी ग्राम भ्यौराघाट ने बताया कि उन्होंने 343 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से दस बोरी यूरिया खाद खरीदी है। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान दुकान संचालक मौके से गायब हो गया। एसडीएम ने मोंठ पुलिस को मौके पर बुलाया और किसानों से यूरिया खाद में अधिक रुपये लिए जाने के आरोप में दुकान को सील कर दिया। कृषि विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए टेलीफोन पर अवगत करा दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई की सूचना जिलाधिकारी झांसी को दे दी गई है। मालूम हो कि किसानों द्वारा लगातार खाद की दुकानों पर कृत्रिम अभाव दिखाकर खाद की कालाबाजरी किए जाने की शिकायतें अफसरों से की जा रहीं थीं, इन्हें के आझार पर बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी ने छापा मारकर गड़बड़ी करने वाले खाद विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें