सिल्क की साड़ियां बनीं महिलाओं की पहली पसंद
झांसी। 17 जनवरी से शहर भर में शादियों का दौर शुरू हो जाएगा। शादियों में खरीदारी के लिए लोग बाजारों में उमड़ रहे है। महिलाओं में खरीदारी के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है। सिल्की गाउन व सिल्क की साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बनी है।
इस साल में होने वाली शादियों का सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में लोग खरीदरी करने के लिए बाजारों में उमड़ रहे है। शहर के बाजारों में लोग अपनी पसंद से खरीदारी कर रहे हैं। सबसे अधिक उत्साह महिलाओं में देखा जा रहा है। कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी जा रही है। हर कोई अपने बजट के हिसाब से कपड़ों को पसंद कर रहा है। मानिक चौक स्थित कपड़ा विक्रेता साकेत गुप्ता ने बताया कि सिल्की गाउन व सिल्क की साड़ियों के अलावा डोला सिल्क, शिफान की साड़ी भी महिलाओं को खूब भा रही है। उन्होंने बताया कि दुल्हन के लहंगों के अलावा साइड लहंगे भी खूब बिक रहे हैं। महिलाओं के अलावा बच्चों व युवाओं में भी शादियों के लिए विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जबकि ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्वेता साहू ने बताया की शादियों में दुल्हन के मेकअप की बुकिंग के लिए काफी लोग आ रहे हैं। दुल्हन के अलावा साइड मेकअप की बुकिंग भी जमकर हो रही है।
वैवाहिक कार्यक्रम के चलते बाजारों शहर भर के सभी शादी घरों के अलावा डीजे, बैंड, घोड़ा, बग्गी के अलावा खाना बनाने बाले सभी पहले ही बुक हो चुके हैं। सराफा व्यापारियों के अनुसार शादियों का सीजन शुरू होने से पहले लोगों ने आभूषणों की बुकिंग कर दी है। शादियों का सीजन शुरू होने के पहले ही बाजारों में काफी भीड़ देखी जा रही है।
आर्टिफिशियल ज्वैलरी की मांग बढ़ी
शादियों के लिए चोकर सेट, राजस्थानी चोकर, हेवी ब्राइड़ल सेट के अलावा आर्टिफिशिल ज्वैलरी की मांग काफी बढ़ गई है। शहर भर के बाजारों में दो हजार रुपये से लेकर बीस हजार रुपये की कीमत में मौजूद हैं।