झांसी। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने दंपती, पिता-पुत्र समेत 32 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। दो साल का बच्चा भी संक्रमण का शिकार हो गया है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 10603 पहुंच गई है। एक्टिव केस भी बढ़कर 119 हो गए हैं।
सोमवार को कोविड के 2839 सैंपलों की जांच की गई। सर्वाधिक एंटीजन किट से 1739 नमूने जांच गए। आरटीपीसीआर मशीन से 1094 और ट्रू नेट से छह सैंपलों की जांच हुई। इनमें 32 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये संक्रमित खुशीपुरा, खातीबाबा, भेल, खैलार, वीरांगना नगर, समथर, फिल्टर, रक्सा, मऊरानीपुर के गंधीगंज, बरुआसागर, सदर बाजार, बीकेडी चौराहा, नगरा के हाट का मैदान, अंबावाय, शक्तिनगर, मुकरयाना, आवास विकास की सूर्यपुरम कॉलोनी, कैंट, झोकनबाग, प्रेमगंज, मसीहागंज के रहने वाले हैं। नैनागढ़ के दंपती और खातीबाबा के पिता-पुत्र भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। भोपाल का भी एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। रिकवरी रेट गिरकर 97.23 पहुंच गया है। पिछले चार दिन से लगातार बढ़ रहे कोरोना केसों से प्रशासन भी गंभीर है। 17 कंटेनमेंट जोन बना दिए गए हैं।