फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दुकान में लगी आग,,,-City

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के शोरूम में आग, लाखों का माल जला
विज्ञापन

झांसी। झोकनबाग स्थित बिजली उपकरण के शोरूम में मंगलवार को तड़के शार्ट सर्किट से आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग से शोरूम में रखे 40 लाख रुपये से अधिक के उपकरण जल गए।
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के बलिदान पार्क के पास ऑफीसर्स कालोनी निवासी अवनीश सिंह खेड़ा ने छह महीने पहले झोकनबाग में केबल हाउस नाम से शोरूम खोला था। शोरूम में हाई क्वालिटी की फैंसी लाइट, वायर, केबल, स्विच, पाइप आदि सामग्री बेची जा रही थी। मंगलवार को तड़के शोरूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। सुबह सात बजे के आसपास के लोगों ने शोरूम से धुआं निकलता देखा तो सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी और शोरूम मालिक मौके पर पहुंचे। एक घंटे की मशक्कत में आग पर काबू पाया जा सका। मगर, तब तक शोरूम में रखे 40 लाख रुपये से अधिक के उपकरण जल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से जलीं दो महिलाओं की मौत
झांसी। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को आग से जली थाना सीपरी बाजार के गांव आरी निवासी जितेंद्र सिंह की पत्नी वंदना (20) ने दम तोड़ दिया। इसी तरह, जालौन के औरेली निवासी सुनील प्रजापति की पत्नी सीता पिछले दिनों आग से जल गई थीं। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें