झांसी। बृहस्पतिवार को झांसी में तड़के झमाझम बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर सुबह 10 बजे तक पानी गिरता रहा। दिनभर में करीब 29 मिलीमीटर वर्षा हुई। इससे उमस से राहत मिली।
बारिश थमने के बाद भी दिनभर काले बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 29.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया, जो कि सामान्य पांच डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आगामी दो दिन और अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। ब्यूरो