फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

284 कोरोना संक्रमित मिले, 307 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में मंगलवार को सैंपलों की जांच के दौरान कोरोना के 284 मामले सामने आए हैं। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 2405 पहुंच गई है। हालांकि, राहत की बात ये रही कि अस्पताल और होम आइसोलेशन में मौजूदा 307 मरीज ठीक भी हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के 1836 नमूनों की जांच की गई। आरटीपीसीआर मशीन से 883, ट्रू नेट से छह, एंटीजन किट से 947 नमूने जांचे गए। इस दौरान 284 संक्रमित सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 12 कैंट क्षेत्र में मिले हैं। इसके अलावा सीपरी बाजार, आवास विकास, नंदनपुरा, गोंदू कंपाउंड, बड़ाबाजार, सिविल लाइन आदि इलाकों से भी संक्रमित सामने आए हैं। अब झांसी में एक्टिव केसों की संख्या 2405 हो गई है। सक्रिय मरीजों में मेडिकल कॉलेज में 34 मरीज भर्ती हैं। जबकि, मिलिट्री अस्पताल में 140 और जिला कारागार में भी पांच रोगी हैं। 1916 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अब झांसी का रिकवरी रेट घटकर 92.54 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें