फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह केंद्रों पर 2720 परीक्षार्थी देंगे टीजीटी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रशिक्षित स्नातक जीवन विज्ञान की लिखित परीक्षा 31 जुलाई को महानगर में बनाए गए छह केंद्रों पर होगी, जिसमें 2720 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर मंगलवार को प्रशासन की बैठक हुई, जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दरम्यान बताया गया कि परीक्षा के मद्देनजर जिले में धारा 144 प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारियों को लेकर कैंप ऑफिस में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा सुबह नौ से 11.30 बजे तक होगी। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज, वीरांगना झलकारी बाई राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, राजकीय इंटर कॉलेज राजापुर रोड रक्सा के अलावा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में तीन केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र सीसीटीवी केंद्रों की निगरानी में रहेंगे। फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा के दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।
इस दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की दूरी के अंदर धरना-प्रदर्शन, जुलूस, जनसभा नहीं होगी। लाउडस्पीकर का प्रयोग बिना अनुमति नहीं किया जाएगा। साथ ही फोटो स्टेट की दुकानें परीक्षा केंद्रों की 500 मीटर की परिधि में बंद रखी जाएंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम संजय कुमार पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट सलिल कुमार पटेल, एसीएम गुलाबचंद्र, तहसीलदार सदर मनोज कुमार सहित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें