256 कर्मचारी संभालेंगे मतगणना की कमान
- फोटो : demo
विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना की कमान 256 अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंपी जाएगी। इसके अलावा बीस फीसदी कर्मचारी रिजर्व में रखे जाएंगे, जिनसे आकस्मिक स्थिति में काम लिया जाएगा।
विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 मार्च को बुंदेलखंड महाविद्यालय में सुबह आठ बजे से शुरू होगी। हर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 14 टेबलों पर होगी। इसके अलावा दो टेबल रिटर्निंग ऑफिसर व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की होगी। हर टेबल पर एक सुपरवाइजर, एक सहायक, एक माइक्रो ऑब्जर्वर तथा एक अन्य कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। इस हिसाब से मतगणना की कमान 256 कर्मचारियों के हाथों में रहेगी। वहीं, पचास से अधिक कर्मचारी रिजर्व में रहेंगे। मतगणना की जिम्मेदारी बैंक व विभिन्न विभागों के लेखा कर्मचारियों को सौंपने की तैयारी है। हालांकि, अभी कर्मचारियों की सूची फाइनल नहीं हुई है। मंगलवार को फाइनल कर दिया जाएगा।