फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 को बांटे जाएंगे मतदाता पहचान पत्र 

Wed, 18 Jan 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
25 को बांटे जाएंगे मतदाता पहचान पत्र  - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाएगा। इसी दिन मतदाता पहचान पत्र बांटे जाएंगे। इसके लिए जागरूकता रैली निकाली जाएगी। तैयारियों के लिए गांव- गांव में 23 जनवरी को मुनादी कराई जाएगी। ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए 23 जनवरी को गांव- गांव में मुनादी कराई जाएगी। सभी पोलिंग बूथों पर लोग इकट्ठे रहें, इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर बूथ लेबल आफीसर के साथ रोजगार सेवक, एएनएम, आशा व सफाई कर्मी उपस्थित रहेंगे। सभी लोग ग्रामीणों को मताधिकार के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान जिलास्तरीय अधिकारी भी रहेंगे तथा बूथ के फोटोग्राफ लेंगे।

इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के छात्र - छात्राओं से वोट के लिए संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। इसके लिए 85 हजार संकल्प पत्र छप गए हैं और जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को बांट दिए गए हैं। इस संकल्प पत्र में बच्चों का नाम व पता तथा बच्चों के अभिभावकों का नाम व पता दर्ज किया जाएगा। संकल्प पत्र भरने के बाद अभिभावकों से अपील की जाएगी कि वह संकल्प पत्र के साथ अपना व बच्चे का फोटो तथा एक संदेश फेसबुक पेज www.facebook.com/voiceofvoters पर अपलोड कर करें। रैली के लिए अधिकारियों को चार-चार पोलिंग बूथ के हिसाब से जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि मतदाता दिवस पर सभी स्कूलों के बच्चे रैलियों में हिस्सा लें।
विज्ञापन


दीनदयाल सभागार में होगा कार्यक्रम
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिन में 12 बजे से पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में मतदाता पहचान पत्र बांटने का कार्य होगा। इसका ब्योरा एक रजिस्टर में दर्ज होगा। युवा मतदाताओं को ब्रोशर भी दिया जाएगा, जिसमें मतदान से संबंधित सारी जानकारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें