फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर माह 25 लाख के डीजल का हो रहा था घालमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में हर महीने 25 लाख रुपये के डीजल का घालमेल किया जा रहा था। डीजल चोरी पर लगातार उठ रहे मामलों के बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर शिकंजा कसा, तो डीजल चोरी की पोल खुल गई। अब प्रतिदिन करीब 1100 लीटर डीजल की खपत कम हो गई है। वहीं, डीजल चोरी करने वालों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

दरअसल, डीजल चोरी को लेकर पार्षदों ने मुद्दा उठाते हुए कहा था कि गाड़ियां डीजल पूरा नहीं लेती हैं। इसे लेकर पेट्रोल पंप बदलने की मांग हुई थी। नगर आयुक्त अवनीश राय ने पेट्रोल पंपों पर प्रवर्तन दल के कर्मचारियों को तैनात कर दिया। साथ ही वाहनों का औचक निरीक्षण कराया गया। जिसमें प्रवर्तन दल ने नगर निगम के पंचवटी में बने डंपिंग ग्राउंड में डीजल चोरी का खेल पकड़ा। वाहन चालक डंपिंग ग्राउंड में वाहन ले जाकर डीजल निकालकर बेच देते हैं। इसे लेकर तीन ड्राइवरों की सेवा समाप्त की गई। निगम अधिकारियों के मुताबिक पहले प्रतिदिन तीन हजार लीटर डीजल खर्च होता था, लेकिन अब तक यह 1900 लीटर प्रतिदिन पर टिक गई है।
पर्ची में भी की गई कटौती
डीजल चोरी पर लगाम लगाने के लिए वाहन चालकों को दी जाने वाली पर्ची में भी कटौती कर दी है। पहले बड़े वाहनों को 10 लीटर की पर्ची दी जाती थी। चालक पेट्रोल पंप कर्मियों से सांठगांठ करके आठ लीटर डीजल डलवाते थे और दो लीटर का भुगतान ले लेते थे। अब बड़े वाहनों को आठ लीटर और छोटे वाहनों को छह लीटर डीजल दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डीजल चोरी के मामलों को लेकर शिकंजा कसा गया है। अब डीजल की खपत कम हो रही है। लगातार टीमें वाहनों पर नजर रख रही हैं। साथ ही कहीं भी अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें