फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जन्माष्टमी पर जन्मे 24 बच्चे, बेटियों को राधा तो बेटों को पुकारा कान्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुभ घड़ी पर बच्चे का जन्म होने पर परिवार की खुशियां हो गईं दोगुनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जन्माष्टमी पर झांसी में 24 बच्चों ने जन्म लिया है। बेटी पैदा होने पर परिजन राधा तो बेटा होने पर कृष्णा और कान्हा कहकर पुकारने लगे। इस शुभ घड़ी पर बच्चे का जन्म होने पर परिवार की खुशियां दोगुनी हो गईं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर शनिवार को काफी उत्साह का माहौल था। सुबह से ही घरों में पूजा-पाठ की तैयारियां शुरू हो गईं। इस दिन जिन परिवारों में नन्हें मेहमान की दस्तक हुई, वे खुशी से झूम उठे। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सिप्पी अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में पांच बेटे और चार बेटियों का जन्म हुआ है। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजनारायण ने बताया कि शनिवार को तीन-तीन बेटा और बेटी अस्पताल में जन्मे हैं। सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी नौ बच्चों का जन्म हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें