फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर रोगों की चपेट में 22 फीसदी आबादी, तीसरी लहर हो सकती घातक

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर रोगों की चपेट में 22 फीसदी आबादी, तीसरी लहर हो सकती घातक
विज्ञापन

झांसी। जिले की 20 लाख की आबादी में लगभग साढ़े चार लाख लोग किसी न किसी गंभीर रोग की चपेट में हैं। इनके लिए कोरोना की तीसरी लहर खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में लोगों को वैक्सीनेशन से लेकर कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन करना होगा। वरना कोरोना की तीसरी लहर भी जिले में जबरदस्त कोहराम मचा सकती है।
विज्ञापन

जिले की लगभग 22 फीसदी आबादी मधुमेह, ह्रदय, किडनी, कैंसर, सीओपीडी व अस्थमा समेत किसी न किसी गंभीर रोगों की चपेट में है। कोरोना की दूसरी लहर में भी पहले से बीमारियों का शिकार रहे लोगों पर कोरोना वायरस का कहर टूटा। अब तीसरी लहर आने की बात कही जा रही है, जो कि बच्चों के लिए भी खतरनाक बताई जा रही है। ऐसे में गंभीर रोगों का शिकार झांसी के 30 हजार बच्चों समेत 4.35 लाख लोगों को इस लहर में बेहद सावधान रहना होगा।
विज्ञापन

ये हैं रोगियों के आंकड़े
बीमारी मरीज
मधुमेह 2.5 लाख
हृदय 50 हजार
किडनी 40 हजार
श्वांस 40 हजार
गंभीर बच्चे 30 हजार
कैंसर 15 हजार
टीबी 10 हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें