झांसी। जिले में कोरोना के 3365 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 22 में इस महामारी का संक्रमण पाया गया। इसके अलावा 13 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट 96.26 प्रतिशत है।
आठ माह के भीतर ही मिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दस हजार के ऊपर पहुंच गया है। अब तक 10,027 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया जा चुका है। इनमें से ज्यादातर महानगर के विभिन्न इलाकों के लोग हैं। हालांकि, इनमें से 9,652 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें से 13 बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज किए गए। वर्तमान में 202 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 30 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। वहीं, अब तक जिले में 173 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।