टीटी में शोभना ने जीता खिताब
झांसी। खेल दिवस पर रेलवे इंस्टीट्यूट में विभिन्न वर्गों में टेबिल टेनिस प्रतियोगिता हुई, जिसमें बालिका वर्ग में शोभना ने टीटी का खिताब जीता। जबकि, बालक वर्ग में अभिषेक, शौर्य, लोकेश व मुक्तेश ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग में शोभना रंगोलिया ने शुभांगी मिश्रा को 11-04, 11-09, 12-10, 11-08 से हराकर खिताब जीता। वहीं, बालक वर्ग में अभिषेक पाल ने उदित को 11-04, 11-09, 11-07 से हराया। शौर्य सिंह ने सानिध्य जुनेजा को 11-08, 08-19, 11-04, 11-07 से हराया। पुरुष वर्ग में लोकेश वर्मा ने अभिनव को 11-07, 11-09, 11-04 से हराया। अंतिम मैच मुक्तेश शर्मा व देवाश भिलवार के बीच हुआ। मुक्तेश ने 11-07, 08-11, 11-09, 11-03 से देवाश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में अंपायर स्वर्ण सिंह, वरुण सिंह व शांतम गुप्ता रहे।