फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के घेरे में जिले के 799 कोटेदार -City

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के घेरे में जिले के 799 कोटेदार
विज्ञापन

सब हेड... आय और संपत्ति की होगी पड़ताल
- परिवार के सदस्यों का भी खंगाला जाएगा ब्योरा
- खाद्य आयुक्त के निर्देश पर शुरू हुई कार्यवाही
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले के सभी 799 कोटेदार जांच के घेेरे में हैं। प्रदेश के खाद्य आयुक्त के निर्देश पर उनकी आय और संपत्ति की जांच होगी। साथ ही, कोटेदारों के परिवार के सदस्यों का भी रिकार्ड खंगाला जाएगा। आपूर्ति विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को रियायती दरों पर सरकारी राशन विक्रेताओं के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। जनपद में 799 कोटेदार हैं। इनमें से 202 महानगर में और बाकी ग्रामीण क्षेत्र में हैं। ये सभी कोटेदार अब जांच की जद में हैं। इस संबंध में प्रदेश के खाद्य आयुक्त ने निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत कोटेदारों की आमदनी और उनकी संपत्ति की जांच की जाएगी। उनके इनकम टैक्स रिटर्न की भी जांच होगी। साथ ही उनके घर में उपलब्ध कार, एसी, गाड़ी, जेनरेटर का भी ब्योरा इकट्ठा किया जाएगा। इसके अलावा कोटेदार के परिवार के सदस्यों की संपत्ति का भी रिकॉर्ड इकट्ठा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने बताया कि विभाग की ओर से ये कार्यवाही शुरू कर दी गई है। कोटेदारों से खुद की और परिवार के सदस्यों की आय व संपत्ति से जुड़े ब्योरे के हलफनामे लिए जा रहे हैं। इसके अलावा इस बात की भी जांच की जा रही है कि उनके परिवार के किसी सदस्य के नाम अंत्योदय अन्न योजना या पात्र गृहस्थी का कार्ड तो नहीं बनवा रखा है? यह सारा विवरण ऑनलाइन किया जाएगा। साथ ही, विभाग द्वारा इसका सत्यापन किया जाएगा। गड़बड़ी सामने आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें