-----------
67 मतदान स्थलों पर निर्वाचन आयोग की सीधी नजर
- नगर निगम क्षेत्र में 36 और बाकी निकायों में 31 स्थान तय
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नगर निकाय चुनाव में अतिसंवेदनशील प्लस मतदान स्थलों से वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इस व्यवस्था के तहत ऐसे मतदान स्थलों की हर गतिविधि पर निर्वाचन आयोग सीधी नजर रखेगा। जिले की सभी 13 नगर निकायों में 67 मतदान स्थलों पर होगी वेबकास्टिंग होगी।
अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में गड़बड़ी की आशंका है। इसलिए आयोग के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने इन मतदान केंद्रों को चुनने के बाद यहां पर वेबकास्टिंग कराने का निर्णय लिया है। वेबकास्टिंग में मतदान केंद्र पर होने वाले मतदान की आनलाइन रिकार्डिंग होगी, जिसे सीधा निर्वाचन आयोग में बैठे अधिकारी देख सकेंगे। ऐसे अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र नगर निगम में 11 और अन्य निकायों में 12 केंद्र हैं। नगर निगम के इन केंद्रों के 36 मतदेय स्थल और जिले भर के 67 मतदेय स्थल पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी।
इनसेट
---------
इन मतदान स्थलों से होगी वेबकास्टिंग
नगर निगम के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तालपुरा, आजाद जूनियर हाईस्कूल ईसाई टोला, एलकेएस जूनियर हाईस्कूल कछियाना, बिपिन बिहारी इंटर कालेज नया भवन, एमएस राजपूत इंटर कालेज प्रेमनगर, प्राथमिक विद्यालय मैरी, प्राथमिक विद्यालय बूढ़ा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय करारी, बीआर मैमोरियल प्राइमरी स्कूल, निर्मला कांवेंट स्कूल ईसाई टोला और प्राइमरी पाठशाला मुकरयाना में वेबकास्टिंग होगी। इसी तरह अन्य निकायों में बेसिक कन्या प्राथमिक पाठशाला गुरसराय, आदर्श प्राथमिक पाठशाला चिरगांव, प्राथमिक पाठशाला मातवाना बरुआसागर, सेंट मैरी इंटर कालेज मऊरानीपुर, श्री लक्ष्मण दास दमेले इंटर कालेज मऊरानीपुर, राजकीय इंटर कालेज समथर, नवीन प्राथमिक विद्यालय एरच, प्राथमिक पाठशाला गरौठा खुर्द, प्राथमिक विद्यालय नवीन टोड़ी, आदर्श इंटर कालेज मोंठ दक्षिणी भाग और कार्यालय नगर पंचायत रानीपुर मतदान केंद्र में से कहीं चार और कहीं तीन मतदान स्थल वेबकास्टिंग के लिए चुने गए हैं।