हैडिंग - मानक है पूरे, तो क्यों नहीं बनाया परीक्षा केंद्र
सब हेड - सरस्वती पाठशाला इंडस्ट्रियल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने जताई आपत्ति
क्रासर - बोर्ड सचिव व जिलाधिकारी को भेजे पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सरस्वती पाठशाला इंडस्ट्रियल इंटर कालेज को हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा केंद्र न बनाए जाने पर प्रधानाचार्य उमाशंकर स्वर्णकार ने आपत्ति जताई है। प्रधानाचार्य ने मानक पूरे होने के बाद भी केंद्र न बनाए जाने के लिए यूपी बोर्ड सचिव व जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
पत्र में बताया कि सरस्वती पाठशाला इंडस्ट्रियल इंटर कालेज सौ वर्ष पुराना विद्यालय है। कालेज में सभी प्रतियोगी परीक्षाएं और बोर्ड की परीक्षाएं निरंतर होती रही है। विद्यालय में 25 कमरे और प्रधानाचार्य सहित 41 अध्यापक है। सभी कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगे है। प्रशिक्षित कंप्यूटर आपरेटर है। प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन कराने में आज तक किसी भी प्रकार का व्यवधान या डिवार घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में वर्ष 2017 - 18 की बोर्ड परीक्षा निर्धारण सूची में विद्यालय का नाम न होना आश्चर्यजनक है। जबकि विद्यालय झांसी के मुख्य मार्ग पर सभी साधनों से है और सभी मानक पूरे करता है। उन्होंने पत्र में बताया कि झांसी में कुछ स्ववित्त पोषित विद्यालय जो मुख्य सड़क से हटकर दूर स्थित है, उनको केंद्र बनाया गया है। इधर जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जिन विद्यालयों से आपत्तियां आई है। उन पर बोर्ड विचार करेगा। इनमें एसपीआई इंटर कालेज भी शामिल है। इसके अलावा नगर क्षेत्र में विद्यार्थियों की संख्या घटी है।