फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महिलाएं कमजोर नहीं, शक्ति है’-CTY

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-----
‘महिलाएं कमजोर नहीं, शक्ति है’
सब हेड: विद्यार्थी की कोई आयु सीमा नहीं होती है: अर्चना पांडेय
क्रासर
पैरा मेडिकल कॉलेज के सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा कार्यशाला शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
पैरा मेडिकल कॉलेज के सभागार में सोमवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कानपुर प्रांत क्षेत्र की छात्रा कार्यशाला शुरू हुई। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार क ी भूतत्व, खनिज एवं मद्य निषेध मंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि महिलाएं कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी की कोई आयु सीमा नहीं होती है।
कार्यशाला में उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में नारी शक्ति है, जिसकी पूजा की जाती है। महिलाएं समर्थ है, जो दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी का स्वरूप है। विद्यार्थी को हर क्षण सीखने की आदत होनी चाहिए। कई राजनीतिक दलों ने छात्र संगठन बनाए, लेकिन विद्यार्थी परिषद ने समाज के कोने-कोने में जाकर संस्कार का पाठ पढ़ाया। विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा श्रीवास्तव ने मीडिया की भूमिका पर कहा कि समाज के परिवर्तन में मीडिया का बहुत योगदान है। लड़कियां मीडिया का उपयोग करें, इंटरनेट क्रांति को भी समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय मंत्री डा. आलोक पांडे ने कहा कि प्राचीन भारत में कभी भी लड़कियों के साथ भेदभाव नहीं हुआ। वर्तमान में सक्रियता से राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यशाला में निवर्तमान महापौर किरन वर्मा, राष्ट्रीय छात्रा प्रमुख ममता यादव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश, प्रेमशंकर मिश्र, शिल्पी सेन, ईशा जैन ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा. एनएस सेंगर, राम किशन निरंजन, सुचित्रा त्रिपाठी, वंदना झा, कामिनी कुशवाहा, अमित चिरवरिया, अमित साहू, ज्योति कनौजिया, विजय प्रताप, सुषमा पांडेय, प्रियांशु पटैरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें