फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या- रेलवे टोकन प्रणाली-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

टोकन मशीन और डिस्प्ले स्क्रीन खराब
सब हेड: आरक्षित टिकट लेने में वालों को हो रही परेशानी
क्रासर
ठेका लेने वाली कंपनी उपलब्ध नहीं करा रही उपकरण
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रेलवे स्टेशन के टिकट आरक्षण कार्यालय में लगी दो में से एक टोकन मशीन और वीआईपी खिड़की नंबर एक पर लगी नंबर डिस्प्ले स्क्रीन खराब है। इससे यात्रियों को आरक्षित टिकट लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेल अफसरों की लापरवाही के कारण देखरेख करने का ठेका लेने वाली कंपनी उपकरण उपलब्ध नहीं करा रही है।
आरक्षण कार्यालय में यात्रियों की सुविधा के लिए दो टोकन मशीनें हैं। इन मशीनों में एक बार हथेली लगाने पर एक फार्म बनवाने के लिए एक ही टोकन लिया जा सकता है। उसी हथेली पर दूसरा टोकन दो घंटे बाद ही लिया जा सकता है। इसके बीच मशीन हथेली का प्रिंट स्वीकार नहीं करती है। इनमें एक मशीन पिछले 15 दिन से काम नहीं कर रही है। साथ ही एक नंबर वीआईपी खिड़की पर टोकन नंबर डिस्प्ले नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि टोकन प्रणाली का ठेका लेने वाली भोपाल की एक कंपनी ने अपना कर्मचारी मरम्मत के लिए लगा रखा है, लेकिन उपकरणों की कमी के कारण व्यवस्था दुरुस्त नहीं चल पा रही है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि मशीन शीघ्र दुरुस्त करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें