फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का डाटा अपलोड नहीं कर रहे हैं 21 वित्त विहीन विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए सभी विद्यालयों से शिक्षकों का डाटा बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट कर अपलोड कराया जा रहा है। लेकिन जिले में अभी तक 21 वित्त विहीन विद्यालयों ने डाटा अपलोड नहीं किया है। ऐसे में डीआईओएस की तरफ से इन्हें नोटिस भेजा जा रहा है। उदासीनता बरतने वाले इन विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बोर्ड के निर्देश हैं कि सभी विद्यालय 25 फरवरी तक अपने यहां कार्यरत शिक्षकों का पूरा ब्योरा विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दें। इनमें नाम, शैक्षिक प्रमाण पत्र, अध्यापन का अनुभव, नियुक्ति तिथि आदि जानकारी शामिल है।
विभाग के अनुसार जिले में अब तक 21 माध्यमिक वित्त विहीन विद्यालयों ने यह विवरण अपलोड नहीं किया है। अगर यह विद्यालय जल्द ही शिक्षकों का ब्योरा अपलोड नहीं करते हैं तो इन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इधर प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेंद्र कुमार यादव के अनुसार इन विद्यालयों का नोटिस भेजा जा रहा है। विद्यालय जल्द से जल्द शिक्षकों का डाटा अपलोड करें।
विज्ञापन

ऑनलाइन लगेगी कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी
झांसी। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगेगी। यह ड्यूटी बोर्ड द्वारा ही लगाई जाएगी। जानकारी के अनुसार हाल ही में हुई बोर्ड के सचिव की वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी शिक्षाधिकारियों को इस बात के संकेत दिए गए थे। ऐसे में शिक्षकों का डाटा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें