वन दरोगा को धमकाने व गाड़ी तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गोराकलां में वन क्षेत्र में वन दरोगा को जान से मारने की धमकी देने और गाड़ी तोड़कर नुकसान करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम धौरी सागर वन क्षेत्र के वन दरोगा हनुमत सिंह ने पुलिस को तहरीर में बताया कि तीन फरवरी की शाम वह वन क्षेत्र में गए हुए थे। तभी ग्राम गोराकलां के पास वहां कप्तान यादव पुत्र रामचरन, राकेश पुत्र जालिम यादव एवं एक अज्ञात साथी के साथ आ गए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर वन दरोगा की बुलेरों का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।