अब विभागों की समीक्षा पोर्टल पर
झांसी। मुख्य विकास अधिकारी निखिल टी. फुंडे ने कहा कि विकास कार्यों के 70 प्रपत्रों को ‘झांसी समीक्षा’ ऐप पोर्टल पर कंप्यूटर ऑपरेटर सावधानीपूर्वक अपलोड करें, ताकि समीक्षा के दौरान वास्तविक प्रगति नजर आए। यदि सूचनाएं अपलोड करने में लापरवाही नजर आई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विकास भवन सभागार में ऑनलाइन डाटा एंट्री के प्रशिक्षण में उन्होंने कहा कि किसी ने पोर्टल पर भ्रमित सूचनाएं दी तो ऐप अथवा पोर्टल पर पता चल जाएगा। कानपुर से आए मास्टर ट्रेनर रोशन ओमर ने बताया कि झांसी समीक्षा के लिए सबसे पहले द्भद्धड्डठ्ठह्यद्ब.1स्रह्यड्डद्य.ष्शद्व/द्भद्धड्डठ्ठह्यद्ब-द्दह्म्द्बद्ग1ड्डठ्ठष्द्ग लॉगइन करने से विभागीय प्रपत्र सामने आ जाएंगे। यदि डीएम अथवा सीडीओ सूचनाओं से असंतुष्ट हैं तो रिजेक्ट कर सकते हैं, इसकी जानकारी विभागीय आपरेटर को ऑनलाइन मिल जाएगी। इस मौके पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामचंद्र खरे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।