फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी 20 हजार, जीएसटी पोर्टल पर रजिस्टर्ड सिर्फ 50

Wed, 04 Jan 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
computer, news news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी परिक्षेत्र में कुल 20 हजार कारोबारियों में से अभी तक सिर्फ 50 ने ही गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। ऐसा इसलिए हुआ कि ज्यादातर कारोबारियों ने वाणिज्यकर विभाग में पंजीकरण तो करवा दिया है, लेकिन अपना सही और पूरा ब्यौरा दर्ज नहीं करवाया है। जीएसटी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख पांच जनवरी है। अब दो दिन के भीतर सभी कारोबारियों का रजिस्ट्रेशन मुश्किल है।
विज्ञापन

मालूम हो कि एक जून-2017 से जीएसटी लागू हो सकता है। इसके लिए करोबारियों को जीएसटी पोर्टल पर अपना ब्यौरा माइग्रेट करवाना जरूरी है और यह काम उन्हें खुद करना है। इसके लिए सभी व्यापारियों के मोबाइल पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये ब्यौरा देना है
-विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई गई प्रोविजनल आईडी
-विभाग की ओर से उपलब्ध करवाया गया पासवर्ड
-ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, बैंक एकाउंट नंबर
-बैंक आईएफएससी कोड, व्यापार से संबंधित साक्ष्य
- कारोबारी का फोटो, हस्ताक्षरकर्ता का फोटो और साक्ष्य
- बैंक पासबुक के कवर पेज की फोटो कापी और डिजिटल हस्ताक्षर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें