फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए परेशान बीस हजार की आबादी

विज्ञापन
watter problems - फोटो : demo
विज्ञापन
महानगर की बिजौली और राजगढ़ क्षेत्र की लगभग बीस हजार की आबादी पानी के लिए परेशान हैं। इन इलाकों में जलापूर्ति के कोई इंतजाम नहीं हैं। लोग पूरी तरह से हैंडपंप और बोरिंग पर निर्भर हैं, जो गर्मी में साथ छोड़ जाते हैं। क्षेत्र की पानी की समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ललितपुर रोड पर स्थित बिजौली और राजगढ़ के वार्ड क्रमांक एक, सात, नौ व 22 में पीएसी कॉलोनी, यूपीएसआई कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, दाऊ बाबा मुहल्ला, पंछी विहार, वीरू नगर, रज्जमक नगर, खाती बाबा मुहल्ला, अंजनी नगर, मातन, हरी नगर, विकास नगर, रावतयाना मुहल्ला, पाल मुहल्ला व छोटी बिजौली क्षेत्र आते हैं, जिनकी आबादी लगभग बीस हजार है। इन क्षेत्रों में घर-घर जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन नहीं है। लोगों को हैंडपंप व बोरिंग से ही काम चलाना पड़ रहा है। गर्मी की शुरुआत से ही यहां का भूगर्भ जल स्तर नीचे चला जाता है जिससे हैंडपंप व बोरिंग पानी देना बंद कर देते हैं और क्षेत्र में भारी जल संकट पैदा हो जाता है। ऐसे में लोगों को दूर-दराज के इलाकों से पानी लाना पड़ता है। इसके अलावा निजी खर्च पर टैंकर मंगाने पड़ते हैं।
उक्त इलाकों का यह हाल तब है जबकि पास से ही माताटीला पाइप लाइन निकली हुई है, जिससे शहर में जलापूर्ति होती है। लोगों का कहना है कि इस पाइप लाइन से पांच माह पहले एक निजी कॉलोनी को कनेक्शन दिया गया है, लेकिन संकटग्रस्त इलाकों को नजरअंदाज कर दिया गया। स्थिति यह है कि गर्मी में पानी के लिए सड़क जाम लगाकर प्रदर्शन करना पड़ता है। पानी की समस्या के समाधान की प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन से लगातार मांग की जा रही हैं, लेकिन हल नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र में कई सालों से जल संकट है, जो कि गर्मियों में और भी विकराल हो जाता है। इसके निदान के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। कोई सुनवाई नहीं होती है।
- वीरेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद

पानी की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से लेकर सभी अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। समाधान दिवस में 121 बार शिकायत दर्ज करा चुके है। लेकिन आज तक कोई हल नही निकला है।
- अनवार खान, स्थानीय नागरिक

स्थायी निदान जरूरी
पूरे इलाके में हमेशा से ही पानी की बेहद कमी है, पीने के पानी को भी दूर से लाना पड़ता है। गर्मियों के आते ही क्षेत्र में लोग पानी के लिए तरसने लगते हैं। समस्या का स्थायी निदान होना आवश्यक है।
- कैलाश रायकवार, स्थानीय निवासी

पानी के लिए स्थानीय लोग सभी तरह के प्रयास कर चुके हैं। कई बार आक्रोशित होकर झांसी ललितपुर राजमार्ग को जाम भी किया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही दिया गया। हल नही निकाला गया।
विज्ञापन

- निजामत खान, स्थानीय निवासी

वर्जन
इन क्षेत्रों में पेयजल महायोजना के तहत पाइप लाइन डाली जाएगी। जल्द की यहां पर काम शुरू किया जाएगा।
- राजेश कुमार यादव, प्रबंधक - जल निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें