फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस रुपये में कदम-कदम में बिक रही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जहरीली शराब ने जो तांडव अलीगढ़ में मचाया, वैसा दृश्य झांसी में भी देखने को मिल सकता है। यहां भी कदम-कदम पर कच्ची शराब महज बीस रुपये में ही असानी से मिल जाती है। यह शराब आसानी से हर किसी की पहुंच में है। इनका सिंडिकेट इतना मजबूत है कि आबकारी एवं पुलिस महकमा की लाख कोशिशों के बावजूद इन पर लगाम नहीं लग सका है।
विज्ञापन

कच्ची शराब का निम्न आय वर्ग के लोग अधिक सेवन करते हैं। कच्ची शराब की खपत कम करने को बीच में सरकार ने देशी शराब के दाम घटाए थे लेकिन, अब धीरे-धीरे देशी शराब के दाम इसके तीन गुने तक हो चुका। देशी शराब का एक पौव्वा जहां 55-60 रुपये के बीच मिलता है, वहीं इतनी कच्ची शराब महज बीस रुपये में ही मिल जाती है। कच्ची शराब बनाने के दौरान ही अचानक जहरीली शराब में तब्दील हो जाती है। विशेषज्ञों का कहना है अंग्रेजी एवं देशी शराब को खास तापमान में डिस्टिल्ड किया जाता है। इस वजह से वह एथिल अल्कोहल रहती है। कई बार तीव्रता बढ़ाने के लिए यूरिया अथवा स्प्रिरिट की मात्रा अधिक कर दी जाती है। अलग तापमान में इनका अनुपात बिगड़ने से यह एथिल अल्कोहल की जगह मेथिल अल्कोहल में तब्दील हो जाती है। इससे जानलेवा हो जाती है। यहां सूती मिल के पास, पाल कॉलोनी के इर्द-गिर्द, अटल चौराहे के पीछे, उन्नाव गेट क्रासिंग के पास, बड़ा पुल, मथनपुरा, बस स्टैंड के पास, कानपुर लाइन, पहाड़िया के पास, राजघाट नहर आवास विकास कॉलोनी के नजदीक, कांशीराम पार्क के पीछे, हंसारी कुम्हार टोली के पास, करगुंवा मंदिर के आसपास पिछले काफी समय से खुलेआम कच्ची शराब बेची जाती है।
आबकारी विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है। पिछले दिनों ही शहरी इलाकों के भीतर छापेमारी की गई थी। अभी फिर से इन ठिकानों को नष्ट करने के लिए अलग से अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार गोयल, जिला आबकारी अधिकारी
आबकारी एवं पुलिस विभाग ने की ताबड़तोड़ छापेमारी
झांसी। अलीगढ़ में जहरीली शराब से तीस लोगों की मौत के बाद शनिवार को आबकारी एवं पुलिस विभाग भी हरकत में आ गया। जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद कुमार गोयल की अगुवाई में पूरे जनपद की सभी सर्किल में आबकारी टीम ने छापेमारी की। इस दौरान कबूतरा डेरा गोरामछिया, देवरीसिंह पुरा, जखनवारा, गरौठा, अशोक नगर में दबिश दी गई। यहां कई भट्टियां बनाई गई थीं। दस्ते ने इन सभी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान 5500 किलो लहन एवं 695 लीटर कच्ची शराब नष्ट की गई। इस दौरान आठ विभिन्न मामले भी दर्ज किए गए। इसी तरह बाजना, रोताल माजरा, इमलिया आदि इलाकों में भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें