फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी के लिए बजट में 2.67 दिए लाख करोड़: मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर वर्चुअल बैठक का दीनदयाल सभागार में भी प्रसारण हुआ। उन्होंने कहा कि किसानों को एमएसपी मामले में भ्रमित किया गया है लेकिन सरकार ने बजट में 2.67 लाख करोड़ का प्रावधान किया है। ये पैसा सीधे किसानों के खातों में जाएगा।
विज्ञापन

पीएम ने कहा कि देश में पहली बार हम खाद्य तेज पर आत्मनिर्भर बनेंगे। इससे पहले कभी ध्यान नहीं दिया गया। अब सरकार विदेशों में जाने वाले लाखों-करोड़ों की राशि को रोकने का काम करेगी। सोलर पंप किसानों को जल्द सौंपे जाएंगे, जिससे किसानों को रात में जागना नहीं पड़ेगा। देश में पहली बार नेचुरल फार्मिंग कॉरिडोर बनने जा रहा है। इससे किसानों को नया विजन प्राप्त होगा। निर्मल गंगा अभियान को मदद मिलेगी। देश में मोटे अनाजों को भी सरकार प्राथमिकता देगी, क्योंकि छोटे किसान मोटे अनाज ही प्राथमिकता पर उगते हैं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, विधायक रवि शर्मा, नवाब सिंह जादौन, मुकेश मिश्रा, सुधीर सिंह, सुबोध गुबरेले, जगदीश साहू, आशीष अग्निहोत्री, गिरिजा तिवारी, बांके बिहारी श्रीवास्तव, किरण वर्मा, मनमोहन गेड़ा, अंकुर दीक्षित, अनिल सुड़ेले, रामबाबू, बालमुकुंद अग्रवाल, चित्रा सिंह, प्रियांशु डे, सौरभ मिश्रा, यश मिश्रा, दिनेश प्रताप सिंह, संजीव तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें