फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जेल के भीतर युवक की जेब से निकले 19,500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। जिला कारागार में अपने रिश्तेदार से मुलाकात के लिए पहुंचे बबीना के रसीना गांव निवासी प्रदीप कुमार की जेब से 19,500 रुपये चोरी हो गया। जेल के अंदर सुरक्षा दायरे के अंदर जेब कटने से वहां खलबली मच गई। तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। इसमें एक युवक जेब से रुपये निकलता नजर आया। उसकी शिनाख्त करके नवाबाद थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रदीप ने पुलिस को बताया कि जिला कारागार में वह अपने रिश्तेदार से मिलने पहुंचा था। उसी दौरान उसकी जेब कट गई। सीसीटीवी फुटेज से उसकी शिनाख्त सीपरी बाजार निवासी दिव्यांशु के तौर पर हुई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक मामला दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें