हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी का होगा रोड शो
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा के प्रचार के लिए हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी के रोड शो का कार्यक्रम मांगा गया है। जबकि, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 25 अप्रैल को झांसी आना प्रस्तावित है। स्टार प्रचारकों के आगमन को लेकर चुनाव प्रबंधन समिति ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
भाजपा स्थानीय चुनाव प्रबंधन अनुराग शर्मा के लिए एक तरफा माहौल तैयार करने में लगा है। झांसी - ललितपुर संसदीय क्षेत्र में आने वाली सभी पांच विधानसभाओं के लिए अलग- अलग स्टार प्रचारकों की मांग की गई है। इसमें झांसी के लिए अमित शाह, राजनाथ सिंह, केशव प्रसाद मौर्य, मनोज तिवारी, बबीना के लिए योगी आदित्यनाथ, उमा भारती, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, मऊरानीपुर के लिए राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, रामशंकर कठेरिया, ललितपुर के लिए राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, उमा भारती व महरौनी के लिए केशव प्रसाद मौर्य, अनुप्रिया पटेल, शिवराज सिंह, स्वतंत्र देव सिंह का कार्यक्रम मांगा गया है।
ये सभी नेता अलग- अलग जगह सभाएं करेंगे। साथ ही हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी का रोड शो के लिए कार्यक्रम मांगा गया है। इनमें झांसी में हेमा मालिनी और मऊरानीपुर में स्मृति ईरानी का रोड कराने की तैयारी की गई है।