फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 19 नए केस मिले, मरीजों की संख्या 200 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में डेंगू का हमला तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को जिले में डेंगू के 19 नए मरीज सामने आए हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या दो सौ के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

डेंगू को लेकर झांसी बेहद संवेदनशील जिला बनता जा रहा है। यहां रोजाना दहाई अंकों में डेंगू के केस सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 19 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ये मरीज बरुआसागर, खातीबाबा, डड़ियापुरा, गुमनावारा, तिलायानी बजरिया, मोंठ आदि इलाकों से सामने आए हैं। इनमें से 159 का सत्यापन हो चुका है। अब झांसी में डेंगू के मरीजों की संख्या 211 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि जिन इलाकों से डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। वहां पर लार्वी साइट का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा साफ-सफाई भी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरों में पात्रों आदि में पानी जमा न होने दें। डेंगू का लार्वा साफ पानी में पनपता है। ऐसे में कूलर, छतों पर रखें सामान में यदि पानी भरा हो तो तुरंत उसे हटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें