फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे झमाझम बारिश से शहर तरबतर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक घंटे झमाझम बारिश से शहर तरबतर
विज्ञापन

झांसी। सावन में जारी मौसम की बेरुखी भादों के पहले ही दिन दूर हो गई। सुबह जरूर धूप खिली रही लेकिन दोपहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक लगातार हुई बारिश से शहर तरबतर हो गया। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह धूप खिली होने के कारण गर्मी और उमस काफी ज्यादा थी। लोगों के घरों के अंदर पसीने छूट रहे थे। सुबह साढ़े ग्यारह बजे ग्वालियर रोड क्रासिंग के पास स्थिति इलाकों में तेज गति से बारिश शुरू हो गई। हालांकि, लगभग 15 मिनट पानी बरसने के बाद थम गया। इसके बाद बीच-बीच में हल्की-हल्की फुहार गिरती रहीं। दोपहर डेढ़ बजे के बाद आसमान में घिरे बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। बारिश इतनी तेज हुई कि चौपहिया वाहनों की गति तक थम गई। एक घंटे तक जोरदार बारिश से शहर तरबतर हो गया। इसके बाद भी बारिश थमी नहीं। बूंदाबांदी जारी रही। झमाझम बारिश से शहर के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। धूप, उमस से लोगों को राहत मिली। हालांकि, शाम को फिर खिली गुनगुनी धूप से उमस बढ़ गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि 13 अगस्त तक हल्की, अच्छी बारिश की संभावना है। पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिशा से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें