फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 18 नए मरीज मिले, 19 की हुई छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना के 2,574 नमूनों की जांच में शनिवार को 18 नए मरीज सामने आए। जबकि, 19 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 96.43 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार धीमी जरूर पड़ी है, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है। रोजाना नए मरीज सामने आ रहे हैं। जिले में अब तक 9,767 लोगों में इस महामारी की जकड़न पाई जा चुकी है। हालांकि, इनमें से 9,419 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 176 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 27 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। इसके अलावा जिले में अब तक 172 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें