फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 173 डुप्लीकेट मतदाता आए सामने, संशोधित हो रही सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को जारी होगा अंतिम प्रकाशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव 15 नवंबर को कराने के लिए मतदाता सूची में आपत्तियां मांगी गई थीं। दो आपत्तियों के आने पर विचार किया जा रहा है। वहीं, 173 डुप्लीकेट मतदाता सामने आए हैं। इनका नाम एक ही स्थान पर रखने का काम एल्डर्स कमेटी शुरू कर दिया है। इसके लिए 11 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
बुधवार को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन पीएन द्विवेदी ने 11 सदस्यीय कमेटी के साथ बैठक की और 29 सितंबर तक मांगी गई आपत्तियों के साथ डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम सूची में एक ही स्थान पर रखने का निर्णय लिया। चेयरमैन ने बताया कि दो आपत्तियां आई हैं। उस पर विचार कमेटी कर रही है। नामांकन के लिए अध्यक्ष पद के लिए तीन चेहरे सामने आए हैं।
विज्ञापन



मतदान प्रभावित कराने का लगाया आरोप
जिला अधिवक्ता संघ के मतदान की जोरशोर से तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला और पुलिस प्रशासन भी मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए तैयार हैं। अधिवक्ता विवेक वाजपेयी ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में कई अधिवक्ताओं के नाम दो जगह हैं। इससे एक मतदाता दो बार मत डाल सकता है। इससे मतदान प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कमेटी से सूची की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बैठक के दौरान मौजूद रही नवाबाद थाने की पुलिस
एल्डर्स कमेटी की चुनाव संबंधी बैठक में हंगामे की आशंका को लेकर सदस्यों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। इस पर नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी ने पुलिस बल को मौके पर भेजा। लाइब्रेरी में बैठक पूरी होने तक पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें