संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। तत्काल ऑनलाइन आरक्षित टिकट बुकिंग में दलालों पर नकेल कसने के लिए एक अक्तूबर से नियमों में बदलाव किया गया। हालांकि पहले दिन बुधवार को यात्रियों को लाभ नहीं मिल सका। ऑनलाइन टिकट बुकिंग का उनका तरीका पुराने ढर्रे पर रहा। इधर, आधार प्रमाणीकरण को लेकर ओटीपी के झंझट से परेशान उपयोगकर्ताओं ने एक बार फिर आईआरटीसीटी एजेंट के सहारे ही टिकटों की बुकिंग कराते दिखे।
वहीं, यात्रियों को रेलवे काउंटर से ही मिलने वाले तत्काल टिकट पर भरोसा है। त्योहारों के समय कंफर्म टिकटों की मारामारी को देखते हुए रेलवे ने तत्काल ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराने के नियमों में बदलाव कर दिया है। शुरुआती 15 मिनट में आधार प्रमाणीकरण उपयोगकर्ता आईआरटीसीटी की वेबसाइड या ऐप के माध्यम से बुकिंग करा सकेंगे। पहले दिन नए नियम से उपयोगकर्ताओं ने इसका इस्तेमाल भी किया, लेकिन कहीं इंटरनेट तो कहीं सर्वर के कारण लोग इसका लाभ नहीं उठा सके।
पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि सर्वर और इंटरनेट की वजह से दिक्कत आ सकती है। फिर भी 15 मिनट के अंतराल में यूजर आसानी ने इसका लाभ उठा सकेंगे।