फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरपुर विशिष्ट मंडी से 1056 पोलिंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरपुर विशिष्ट मंडी से 1056 पोलिंग पार्टियां रवाना
विज्ञापन

ललितपुर। रविवार को अमरपुर विशिष्ट मंडी से 1056 पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री के साथ सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की कड़ी निगरानी में मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुईं। इस दौरान डीएम ने मतदान कार्मिकों को मतदान संबंधी निर्देश भी दिए।
दोनों विधानसभा क्षेत्रों से नौ लाख सात हजार पांच सौ तैंतालीस मतदाता हैं, जो सोमवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए जिले में 1056 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 104 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। 10 पोलिंग बूथों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती है। डीएम मानवेंद्र सिंह की उपस्थिति में सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने पीठासीन अधिकारियों को बस में बैठाकर मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया। रवानगी स्थल पर मतदान कर्मियों के लिए मेडिकल व्यवस्था, पेयजल आदि व्यवस्थाओं के साथ-साथ मतदान सामग्री उपलब्ध कराई गई। डीएम ने मतदान कर्मियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पीठासीन अधिकारी ईवीएम मशीन को सूर्य के प्रकाश से सुरक्षित रखेगें, बूथ पर पहुंचकर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट पीठासीन अधिकारियों व अन्य मतदान कार्मिकों को निर्वाचन संबंधी जानकारियों से अवगत करायेंगे। मतदान के दिन सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने बूथों पर उपस्थित होंगे।
विज्ञापन

चैलेंज वोट और टेंडर वोट की समस्या अत्यधिक कम परिस्थितियों में उत्पन्न होगी। पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कार्मिकों के मार्गदर्शन के लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान के दिन पूर्ण रूप से तैयार रहेंगे। मॉकपोल की प्रक्रिया मतदान के दिन सुबह 06 बजे पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में संपन्न करायी जाएगी। सुबह 06 बजकर 15 मिनट तक एजेंटों की उपस्थिति नहीं होने पर मॉकपोल प्रारंभ किया जाएगा। मॉकपोल के बाद प्रमाण पत्र भरकर एजेंट के हस्ताक्षर कराकर काले लिफाफे के भीतर रखकर लिफाफा सील किया जाएगा। यदि दोबारा मॉकपोल कराने की स्थित उत्पन्न हो तो प्रत्येक चिन्ह का 01 मॉकपोल कराकर कुल 12 मॉकपोल कराए जाएंगे।
विज्ञापन

निर्वाचन समाप्ति के बाद वीवी पैट की बैटरी को मशीन अलग कर लेना है, जिससे बैटरी डिस्चार्ज न हो सके। सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अधीन आने वाले 10 बूथों में से प्रत्येक बूथ पर एक-एक वीवी पैट मशीन उपलब्ध है। वीवी पैट मशीन खराब होने की विशेष परिस्थिति में अलग से 05 वीवी पैट मशीन की व्यवस्था सेक्टर मजिस्ट्रेट के स्तर पर रहेगी। यदि किसी मतदाता द्वारा मतदान के दौरान ईवीएम को लेकर शिकायत की जाती है तो इसके लिए 49-एमए का प्रारूप मतदाता से भराया जाएगा। यदि मतदाता की मशीन के संबंध में शिकायत सही पायी जाती है तो बूथ पर मतदान निरस्त किया जाएगा। यदि शिकायत गलत पायी जाती है तो मतदाता को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

दिव्यांगों ने किया पोलिंग पार्टी का स्वागत
मतदान केंद्र पर पहुंचने पर दिव्यांग मतदाताओं ने पोलिंग पार्टी के सदस्यों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें