झांसी। रविवार सुबह कोतवाली के पीछे झाड़ियों व दो खेतों में आग लग गई। खबर पाते ही दमकल की गाड़ियों पर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
शहर कोतवाली के पीछे झाड़ियों में अचानक तेजी से धुआं उठते देखा गया। अभी लोग कुछ समझ पाते, तभी अचानक धुआं आग में तब्दील हो गया। पुलिसकर्मियों ने दमकल विभाग को सूचना देते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की। मौके पर पहुुंची गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। यहां आग बुझाई जा रही थी, तभी सूचना मिली कि थाना सीपरी बाजार के परवई गांव और थाना बरूआसागर के उजयान स्थित एक खेत में आग लगी है। यहां भी दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काबू पाया। बताया गया है कि खेतों में फसल नहीं थी, आग मात्र ठंडलों में लगी थी। जो समय पर बुझ जाने से बड़ा नुकसान नहीं हो सका।