फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नेहा व राजवीर बने सबसे तेज धावक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नेहा, राजवीर बने सबसे तेज धावक
विज्ञापन

झांसी। नवयुग स्पोर्ट्स एकेडमी की तरफ से कांशीराम कॉलोनी में दौड़ प्रतियोगिता विभिन्न वर्ग में हुई, जिसमें बालक वर्ग में राजवीर और बालिका वर्ग में स्नेहा अव्वल रहीं।

तीन वर्ग में हुई प्रतियोगिता में बालिका वर्ग अंडर 14-15 में स्नेहा यादव ने प्रथम और शिवानी यादव ने द्वितीय स्थान पाया। अंडर 12-13 में दीक्षा गुर्जर और महक वर्मा ने पहला, आकांक्षा अहिरवार ने दूसरा और सपना ने तीसरा स्थान पाया। 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में पहले स्थान पर सिंधी, दूसरे पर मुस्कान अहिरवार और तीसरे पर अनोखी यादव रहीं।
विज्ञापन


जबकि, बालक वर्ग अंडर 14-15 में पहला स्थान राजवीर गुर्जर, दूसरा अंकित अहिरवार और तीसरा स्थान सोहन राजपूत ने पाया। 12-13 आयु वर्ग में दिनेश पाल को प्रथम, अब्दुल रिहान को द्वितीय और अरुण राजपूत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। बारह वर्ष से कम आयु वर्ग में पहला स्थान सूरज पाल, दूसरा स्थान नकुल जोशी और तीसरा स्थान शिवा गुर्जर ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को एकेडमी की तरफ से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान खिलाड़ी लगन लाक्षाकार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


एकेडमी के अध्यक्ष दीन दयाल मिश्रा ने समापन पर कहा कि बच्चे कोई भी खेल खेलें, उसमें स्टेमिना की जरूरत है और इसे बढ़ाने के लिए दौड़ से बेहतर कोई खेल नहीं है। इस मौके पर संयोजक धनसिंह पांचाल, मजहर अली, मोहम्मद जावेद, अरविंद लाक्षाकार, कोमल, राजेंद्र राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें