फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बंद, फिर भी छात्रा को आवंटन -City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन


स्कूल बंद, फिर भी छात्रा को आवंटन
- अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत खामी उजागर
- बालिका को प्रवेश दिलाने के लिए भटक रहे हैं परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत स्कूल आवंटन में बड़ी खामी उजागर हुई है। सीपरी बाजार की रहने वाली एक बालिका को बंद हो चुका स्कूल आवंटित कर दिया गया है। अब परिजन बालिका को प्रवेश दिलाने के लिए भटक रहे हैं। दूसरी ओर, शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन प्रक्रिया होने की बात कहते हुए हाथ खड़े कर दिए हैं।
निजी व मान्यता प्राप्त स्कूलों में निम्न आय वर्ग के बच्चों से नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। पात्र अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए गए। तृतीय चरण की लॉटरी में सीपरी बाजार निवासी दिलीप अहिरवार की पुत्री वैष्णवी को पंडित बृजमोहन उपाध्याय जूनियर हाईस्कूल मसीहा गंज आवंटित कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजन जब वैष्णवी का एडमीशन दिलाने के लिए स्कूल पहुंचे तो वहां किराएदार रहते मिले। दिलीप ने बताया कि किराएदार ने उन्हें बताया कि यह स्कूल तीन साल पहले बंद हो चुका है। इसके बाद जब वह बीएसए ऑफिस गए तो वहां के स्टाफ से सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होने का हवाला देते हुए कहा कि अब कुछ नहीं हो सकता है। अब परिजन बालिका का प्रवेश कराने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन



दूसरे स्कूल में प्रवेश दिलाएंगे
जांच में पता चला है कि पंडित बृजमोहन उपाध्याय जूनियर हाईस्कूल मसीहागंज इसी साल बंद हुआ है। डाटा अपडेट नहीं हो पाने के कारण छात्रा को यह स्कूल आवंटित हो गया है। अब छात्रा को दूसरे स्कूल में प्रवेश दिलाया जाएगा। - हरिवंश कुमार, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें