फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 जोनल व 109 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सौंपी कमान

Tue, 29 Sep 2015 02:11 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पंचायत चुनाव को शांति व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने को 109 सेक्टर व 16 जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा दस सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए प्रत्येक विकासखंड में दो जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ब्लाक बड़ागांव में एसडीएम टहरौली पूनम निगम व एसडीएम मऊरानीपुर राजमुनि यादव को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। बबीना में एसडीएम मोंठ आर पी तिवारी व एसडीएम गरौठा श्रीराम यादव, चिरगांव में एसडीएम गरौठा व एसडीएम मऊरानीपुर, मोंठ में एसडीएम झांसी यू पी सिंह व एसडीएम टहरौली, बंगरा में एसडीएम गरौठा व एसडीएम टहरौली, मऊरानीपुर में एसडीएम झांसी व एसडीएम मोंठ, बामौर में एसडीएम झांसी व एसडीएम टहरौली तथा गुरसरांय में एसडीएम मऊरानीपुर व एसडीएम मोंठ को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा बड़ागांव में आठ, बबीना में 13, चिरगांव में 16, मोंठ में 14, बंगरा में 16, मऊरानीपुर में 16, बामौर में 11 तथा गुरसरांय में 15 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें