फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: राजघाट बांध के 16 और माताटीला के 21 गेट खुले, तीन लाख क्यूसेक पानी की हो रही निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहजाद, भावनी, कचनौंदा और सजनाम बांध के भी खोले गए गेट, निचले इलाकों में घोषित किया अलर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पानी की आवक अधिक होने पर बुधवार को राजघाट बांध और माताटीला बांध के गेट खोलकर तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जाने लगा। इससे निचले इलाकों में बेतवा उफनाकर बहने लगी। सिंचाई विभाग ने निचले इलाकों में अलर्ट घोषित किया और लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की।
मध्य प्रदेश क्षेत्र और जनपद में हो रही झमाझम बारिश से बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ गया और राजघाट बांध में पानी की आवक ज्यादा होने लगी। जलस्तर निर्धारित करने के लिए बुधवार को बांध के सोलह गेट खोलकर 3,54,628 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना शुरू किया। राजघाट बांध के गेट खुलने पर निचले क्षेत्र में निर्मित माताटीला बांध के 23 गेट खोलकर 3,30,000 क्यूसेक पानी की निकासी की जाने लगी। इनमें बीस गेट बिल्कुल फ्री और एक गेट दस फुट व दो गेट चार-चार फुट की ऊंचाई से खोले गए थे। इसके साथ जनपद में हुई बारिश के चलते शहजाद बांध के गेट खोलकर 3012 क्यूसेक, सजनाम बांध से 2482 क्यूसेक, कचनौंदा बांध से 4730 क्यूसेक, भावनी बांध से 6897 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना शुरू किया गया। बांधों के गेट खोले जाने से पूर्व सिंचाई विभाग ने निचले इलाकों में अलर्ट घोषित किया और एनाउंस करके लोगों को गेट खोले जाने के बारे में सूचित किया। वहीं, संबंधित थाना पुलिस के जरिए भी नदी किनारे के गांव वालों को सूचित करवाया। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड/नोडल भूपेश सुहेरा ने बताया कि भराव क्षेत्र में पानी की आवक ज्यादा होने पर जलस्तर को निर्धारित करने के लिए गेटों को खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है। जलस्तर निर्धारित होने पर गेटों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


फोटो-12
यूपी-एमपी को जोड़ने वाला चंदेरी पुल डूबा, सुरक्षा को पुलिस तैनात
राजघाट बांध के गेट खोले जाने से निचले क्षेत्र में बेतवा नदी पर ललितपुर से मध्यप्रदेश के चंदेरी जाने वाली सड़क पर निर्मित पुल डूब गया और इसके कई फुट ऊपर से पानी गुजरने लगा। पुल के डूब जाने से चंदेरी की ओर जाने या वहां से आने वाले भारी वाहनों की आवाजाही थम गई। छोटे व हल्के वाहन राजघाट बांध के ऊपर से निकल रहे हैं। सुरक्षा के लिए बांध के आसपास पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

-
निचले इलाकों में बेतवा नदी उफनाई
राजघाट व माताटीला बांध के गेट खोले जाने और भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने पर निचले क्षेत्र में बेतवा नदी उफनाकर बहने लगी। नदी के उफना कर बहने पर सिंचाई विभाग ने नदी से सटे ग्रामीण इलाकों में अलर्ट घोषित किया। गांव के लोगों से नदी किनारे स्वयं व मवेशियों को न जाने देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें