फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों में जीपीएस सिस्टम लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रकों में जीपीएस सिस्टम लगेंगे
विज्ञापन

झांसी। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने बुधवार को खनिज अधिकारियोें व ट्रक ऑपरेटरों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि खनिज कार्य करने वाले ट्रकों में जीपीएस सिस्टम लगाए जा रहे हैं। जिससे पूरे खनिज काम में पारदर्शिता बनी रहेगी।
उन्होंने बताया कि मौरम बालू के घाटों के निर्गत स्थानों पर कैमरे व ट्रकों में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त जीपीएस सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों व सिस्टम को सीधे लखनऊ से जोड़ा जा रहा है। किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर तत्काल पता चल सकेगा। यदि ट्रक मालिक या फिर अधिकारी गड़बड़ी करते हैं तो उसकी जानकारी सीधे पहुंचेगी। इससे न तो ओवरलोडिंग का खेल हो सकेगा और अवैध कारोबार पर भी लगाम लगेगी।
विज्ञापन

बैठक में उन्होेंने खनिज अधिकारी को निर्देशित किया कि खनिज विभाग ने जो गलत तरीके से खनन के अवैध परिवहन करने पर ट्रक मालिकों एक लाख रुपये दिया जा रहा था, वह पूरी गलत है। उन्होंने कहा कि 25 हजार रुपये ही लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की शिकायत आई तो उनके स्तर पर कार्रवाई होगी। बैठक में सीनियर एमआई ऑफिसर अमित कौशिक, क्षेत्रीय अधिकारी नवीन कुमार व्यास, एमओ महबूब खान, शैलेंद्र सिंह, सौरभ गुप्ता, आरपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्रक मालिकों को परेशान करती पुलिस
ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष बहादुर सिंह परिहार समेत बुंदेलखंड जिले के ट्रक मालिकों ने बताया कि जिले में जबरन ओवरलोडिंग के नाम पर ट्रक मालिकों को पुलिस परेशान कर रही है। ट्रकों को जबरन रोककर वसूली की जा रही है। जो रुपये नहीं देता है, ट्रक को थाने पर खड़ा कर दिया जाता है। जिस पर उन्होेंने बताया कि इस तरह की शिकायत उनके पास भी पहुंची हैं, वे मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें