फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक तालिकाओं का विद्यार्थियों को इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंक तालिकाओं का विद्यार्थियों को इंतजार
विज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10वीं व 12 वीं के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं लेकिन अभी तक इन दोनों बोर्डों ने अंक तालिकाएं नहीं भेजी हैं। इससे विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। विद्यार्थियों ने बताया कि मार्कशीट न मिलने के कारण उन्हें स्कूल - कालेजों में प्रवेश संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 वीं के परीक्षार्थियों क ी मार्कशीट भेज दी हैं।

यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम 27 अप्रैल को घोषित हुआ था लेकिन 20 दिन से अधिक गुजर चुके हैं और अभी तक बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थियों की मार्कशीट नहीं भेजी हैं। जबकि कई सरकारी व प्राइवेट शैक्षिक संस्थाओं में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। उल्लेखनीय है कि इस बार हाईस्कूल में 25545 व इंटर में 21223 पंजीकृत विद्यार्थी थे, जिन्हें मार्कशीट समय पर न मिलने के कारण प्रवेश संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वह शिक्षा भवन और अपने कालेजों के चक्कर भी लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय जानकारी के अनुसार हर साल मार्कशीट 15 से 20 दिन के अंतराल में जाती है, लेकिन इस बार यह लेट हो गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि दो से तीन दिन में सभी विद्यार्थियों की अंक तालिकाएं आ जाएंगी। इधर सीबीएसई बोर्ड की सिटी कोआर्डिनेटर प्रीति खत्री ने बताया कि कक्षा 10 व 12 वीं के सभी विद्यार्थियों की मार्कशीट इस सप्ताह के अंदर प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें