फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों में लगाई जाएगी किसानों की पाठशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक स्कूलों में लगेगी किसानों की पाठशाला
विज्ञापन

झांसी। सरकार की ‘द मिलियन फारमर्स स्कूल’ योजना के तहत मंडल के किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें उन्हें कृषि क्षेत्र में बेहतर संभावनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में दो सत्रों में होगा।

पहले सत्र में प्रशिक्षण 10 से 13 जून तक होगा। जबकि, प्रशिक्षण का दूसरा सत्र 17 से 20 जून तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम मंडल की 135 न्याय पंचायतों में संचालित किए जाएंगे। इनमें झांसी की 64, उरई की 81 और ललितपुर की 48 न्याय पंचायतों में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण न्याय पंचायतों में स्थित बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में दिया जाएगा। इसके लिए मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं, जिनमें कृषि, उद्यान, मत्स्य विभाग के अधिकारी शामिल हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र में अस्सी से सौ किसान शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में किसानों को आगामी खरीफ की फसल से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। उन्हें आय दोगुनी करने के उपाय बताए जाएंगे। कृषि विविधीकरण की जानकारी दी जाएगी। साथ फसल प्रबंधन के उपाय भी बताए जाएंगे। इसकी तैयारियां तेजी से जारी हैं। मंगलवार को मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने इसकी समीक्षा भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें