फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू खनन के लिए पंद्रह नये स्थान चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
बालू खनन के लिए पंद्रह नये स्थान चिह्नित
विज्ञापन

झांसी। बालू खनन के लिए जिले में पंद्रह नये स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। खनिज विभाग की ई - टेंडरिंग के जरिये इनके पट्टे आवंटित करने की तैयारी है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जिले में बालू खनन के सिर्फ पांच पट्टे ही संचालित हो रहे हैं।
नई खनिज नीति के तहत खनिज विभाग ने जनपद में बालू खनन के 14 पट्टे आवंटित किए थे, लेकिन इनमें से नौ पट्टे बंद हो गए हैं। इनमें से ज्यादातर पट्टाधारकों के खिलाफ खनिज विभाग की ओर से राजस्व वसूली के लिए आरसी जारी की जा चुकी है। वहीं, खनिज विभाग ने बालू खनन के लिए जिले में पंद्रह नये स्थान चिह्नित किए हैं। इनमें गरौठा तहसील में धमनाड और मोतीकटरा में दो-दो, खरवांच, देवरी, टेहरका, रवाया, कुदरी में एक-एक स्थान चिह्नित किया गया है। इसके अलावा मोंठ के सलेमपुर में एक और मऊरानीपुर के नवादा, अतपेई, ककौरा व धवाकर में एक-एक स्थान चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खान अधिकारी मोहम्मद महबूब ने बताया कि इन सभी स्थानों के पट्टे ई टेंडरिंग के जरिये आवंटित किए जाएंगे। विभागीय स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। वन विभाग की भी अनापत्ति मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें