फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीवनी साबित होगी गरीब संवर्णों के लिए आरक्षण: भाजपा

Wed, 09 Jan 2019 01:10 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
BJP - फोटो : social media
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की मंडल बैठक जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा की अध्यक्षता मे हुई जिसमें पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं के विषय में कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब सवर्णों को दिया गया दस प्रतिशत आरक्षण गरीबों के हित मे ऐतिहासिक फैसला है।

अन्य सरकारें देश एवं जनता के हित में जो सोच भी नहीं सकतीं वह भाजपा सरकार ने करके दिखाया है। गरीब सामान्य वर्ग के बेरोजगारों के लिए यह आरक्षण संजीवनी साबित होगा। बैठक में कार्यकर्ताओं से ग्रामीणों तक पार्टी की योजनाओं एवं कार्य की जानकारी पहुंचाने की बात कही गई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अभय जैन ने किया एवं आभार जिला मीडिया प्रभारी दीपक सिंह ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें