फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखा चला मॉड्यूलर ओटी में हुई सर्जरी -City

विज्ञापन
विज्ञापन
पंखा चला मॉड्यूलर ओटी में हुई सर्जरी
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में छह महीने पहले ही शुरू हुई सर्जरी ओटी के एयर कंडीशन फिर दगा दे गए। हालात ये रहे कि डॉक्टरों को पंखा चलाकर ऑपरेशन करने पड़े। ऐसे में मरीज की जान जोखिम में रही।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बीते अप्रैल में सर्जरी की मॉड्यूलर ओटी शुरू हुई थी। इसका उद्देश्य था कि मरीजों को ऑपरेशन थिएटर के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकें, साथ ही संक्रमण से भी बचाया जा सके। मॉड्यूलर ओटी शुरू होने के कुछ ही दिन बाद से विवादों में आ गई। ओटी में कभी कुछ तो कभी कुछ खराब बना रहने लगा। इससे व्यवस्था प्रभावित होने लगी। मौजूदा समय में सर्जरी की मॉड्यूलर ओटी के एसी में खराबी आ गई है। इसके चलते शुक्रवार को पंखा चलाकर ओटी में मरीजों की सर्जरी की गई। ऐसे में डॉक्टरों को तो असुविधा हुई ही, साथ ही मरीज की जान भी संकट में रही। दरअसल, पंखा चलने से मरीज को पसीने से संक्रमण होने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें