फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रक्षाबंधन पर भाई की मौत, बहन गंभीर

तालबेहट। रक्षा बंधन के पर्व पर कोतवाली अंतर्गत चार स्थानों पर अलग अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार की रात कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम बिजरौठा के मजरा दिगारा निवासी राजेंद्र 20 वर्ष पुत्र आशाराम कुशवाहा थाना बार अंतर्गत ग्राम बस्तगुवां निवासी अपने बहनोई नीरज 27 पुत्र पचू, बहन आरती के साथ बाइक से बस्तगुवा जा रहा था। बाइक राजेंद्र चला रहा था। राजमार्ग पर तेरई फाटक पंप के समीप अचानक एक अज्ञात ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नीरज और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। रक्षा बंधन के दिन भाई की मौत एवं बहन के घायल होने से दोनों परिवारों में मातम छा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें